Bihar News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में लुटेरों के भेष में आए लुटेरे मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। यह घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव में घटी. यहां के निवासी विद्या शंकर श्रीवास्तव के घर बीएलओ के नाम पर दो युवक बाइक से आए और कहा कि हम बीएलओ हैं, हमें आपका फोटो लेना है। इसके बाद यह वृद्ध जोड़ा फोटो लेने के लिए तैयार हो गया, तभी उनमें से एक युवक ने उनसे मंगलसूत्र निकालने को कहा, तभी घर की मालकिन श्रीमती माधुरी देवी ने मंगलसूत्र निकालकर तकिए के नीचे रख दिया।

तब युवक ने कहा कि यहां फोटो ठीक से नहीं आ रही है। आप घर के अंदर जाइये, इसके बाद दोनों युवक घर के अंदर गये और गृह स्वामिनी से वोटर आईडी कार्ड लाने को कहा, तब तक गृह स्वामी विद्या शंकर श्रीवास्तव भी आ गये.उन्हें शक हो गया कि यह बीएलओ नहीं है। तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों युवकों ने तकिये के नीचे से मंगलसूत्र निकाला और बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। इसके बाद गृह स्वामी विद्या शंकर श्रीवास्तव ने डायल 112 पर फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी.
इस घटना की सूचना उन्होंने मढ़ौरा थाने में भी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि दोनों युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौर तलब है कि यह वृद्ध दंपति गांव में अपने पुश्तैनी मकान में अकेले रहते हैं और उनके दोनों सुपुत्र बाहर दिल्ली रहते हैं इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को है वही विद्या शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना में कोई स्थानीय युवक ही शामिल है और उसे इस बात की पूरी जानकारी है कि यह वृद्ध दंपति अकेले ही रहते हैं।
Also Read: Bokaro News: बोकारो में बारिश का कहर, सभी नदियां उफान पर





