Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Patna News: पटना के सदाकत आश्रम में हंगामा, राहुल गांधी ने ट्वीट कर पलटवार किया

On: August 29, 2025 4:43 PM
Follow Us:
पटना के सदाकत आश्रम में हंगामा, राहुल गांधी ने ट्वीट कर पलटवार किया
---Advertisement---

Patna News: पटना के सदाकत आश्रम में शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से हुई झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हो गए और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

add

इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, “असत्य और हिंसा सत्य और अहिंसा के सामने टिक नहीं सकते। जितना चाहो मारो और तोड़ो। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।”

 कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर हमला किया और हिंसा फैलाने की कोशिश की। उधर, भाजपा का कहना है कि यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। फिलहाल पुलिस सदाकत आश्रम पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Also Read: Bihar News: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार में महिलाओं को मिलेगा नए रोजगार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment