Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने की नई पार्टी की घोषणा, नाम रखा ‘जनशक्ति जनता दल’

On: September 26, 2025 5:14 PM
Follow Us:
तेज प्रताप यादव ने की नई पार्टी की घोषणा, नाम रखा 'जनशक्ति जनता दल'
---Advertisement---

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बिहार में एक और नई राजनीतिक पार्टी का उदय हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासन के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली है।

add

तेजप्रताप यादव के करीबी सूत्रों के अनुसार, नई राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल की घोषणा कर दी गई है। यह भी बताया गया है कि पार्टी को चुनाव आयोग से मान्यता मिल गई है और उसे चुनाव चिन्ह के रूप में ब्लैकबोर्ड आवंटित किया गया है। तेज प्रताप यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मालूम हो कि अपने निजी संबंधों के कारण सुर्खियों में आए तेज प्रताप यादव को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद से तेजप्रताप यादव लगातार राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि इस पार्टी को लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें सामाजिक न्याय, सामाजिक अधिकार और सम्पूर्ण परिवर्तन की बात कही गई है। “जनता की ताकत, जनता का शासन, बिहार का विकास” का नारा भी लिखा है। इस पोस्टर पर सिर्फ़ तेज प्रताप यादव की तस्वीर है। पार्टी से जुड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

Also Read: Bihar News: मेरे विजन की नकल की जा रही है – तेजस्वी प्रसाद यादव

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव को लेकर यह खबर पहले भी सामने आई थी कि वह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं। तेज प्रताप यादव के करीबी सूत्रों के मुताबिक, नई पार्टी बनाने का फैसला आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है। तेज प्रताप यादव से जुड़े लोग इस नई पार्टी के गठन को राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव मान रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment