इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर BJP प्रवक्ता Arun Oraon ने किया कड़ा प्रहार

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ Arun Oraon ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में 22 मई को संवाददाताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस पर कड़ा प्रहार किया।

कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस ने नया कोड वर्ड दिया। कोड वर्ड के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। रेट के हिसाब से फाइल, फोल्डर और बॉस नाम दिए गए थे। इसका उपयोग पैसे की उगाही के लिए किए गए।

कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है: Arun Oraon

डॉ उरांव ने कहा कि इंडी एलाइंस ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया। मंत्री के करीबी के यहां से 37 करोड रुपए बरामद किए गए। कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है। भ्रष्टाचार के लिए हमेशा इसका उपयोग करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के घर से जो फाइल मिली थी, उसमें भी कोड वर्ड का जिक्र था। मंत्री के पीए ने भी मेंशन किया है कि किस काम के लिए किसे कितना कमीशन दिया गया। मंत्री को कितना कमीशन दिया गया है।

मंत्री के पीए के नौकर के घर से नोटों का पहाड़ बरामद किया गया

ईडी ने टेंडर में कमीशन लेने की विस्तृत जानकारी कोर्ट को दी है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में वीरेंद्र राम ने मंत्री को 3 करोड़ रुपए कमीशन देने की बात स्वीकारी। इसके बाद ही ईडी ने कार्रवाई की। मंत्री के पीए के नौकर के घर से नोटों का पहाड़ बरामद किया गया। संगठन भ्रष्टाचार करने की घुट्टी पिलाई है।

भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने और नोट बरामद होने के बाद भी आलमगीर आलम में शर्म और नैतिकता नहीं बची है। पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को इसका संज्ञान लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों की कारीस्तानी देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। भ्रष्ट नेता, मंत्री और सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस की करगुजारियों को देखते हुए उन्हें नया नाम हिज मास्टर करप्ट एलाइंस देना उचित होगा।

इंडी एलाइंस वालों को भाजपा पर आरोप लगाने से बाज आना चाहिए

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि न्यायालय से भी हेमंत सोरेन को बेल नहीं मिल रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि उन पर भ्रष्टाचार के कितने गंभीर आरोप हैं। इससे अन्य लोगों को भी सबक लेना चाहिए। इंडी एलाइंस वालों को भाजपा पर आरोप लगाने से बाज आना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। जनता के पैसे को लूटकर तिजोरी भरने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करूंगा। अब तक लाखों करोड़ों रुपए की रिकवरी ईडी और सीबीआई ने की है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे को लूटने वालों से पाई पाई की वसूली होगी। ऐसे भ्रष्ट लोगों को जेल में डाला जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज मौजूद थे।

यह भी पढ़े: झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं, और मजबूत होंगे हेमंत: Kalpana Soren

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.