भाजपा का झारखंड में एक भी खाता नहीं खुलेगा: Kalpana Soren

शिकारीपाड़ा कॉलेज ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्टार प्रचारक Kalpana Soren ने लोगों से भरी मतदान की चाबी से जेल का ताला तोड़ने की हुंकार भरी।

झारखंड में बीजेपी का एक भी खाता खुलने वाला नहीं: Kalpana Soren

झामुमो स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन दुमका लोक सभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी नलिन सोरेन के लिए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस आंधी बारिश में भी इतनी काफी संख्या में लोगों की भीड़ बता रही है कि इस दफा झारखंड में बीजेपी का एक भी खाता खुलने वाला नहीं है।

सभी 14 सीटों पर मतदान इंडिया गठबंधन के पक्ष में हो रही है: Kalpana Soren

झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन दिल्ली पहुंचेगी। बीजेपी सरकार पर निशाना चाहते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि बीजेपी वाले हम आदिवासियों को आदिवासी भी नहीं कहना चाहते हैं, वनवासी कहते हैं हमें। उनके अनुसार हम आदिवासी जंगल में ही रहने वाले लगते हैं जिसे वह उखाड़ना चाहती है। झारखंड में इस दफा सभी 14 सीटों पर मतदान इंडिया गठबंधन के पक्ष में हो रही है। इस मतदान की चाबी से हेमंत सोरेन के जेल का ताला टूटेगा और हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे।

झारखंड के लिए कई महापुरुषों ने बड़ी त्याग तपस्या बलिदान दी

तिलका मांझी ने तीर धनुष से किस तरह बंदूकधारी अंग्रेजों का सामना करते हुए उन्हें यहां से खदेड़ा था। झारखंड के लिए शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन कई महापुरुषों ने बड़ी त्याग तपस्या बलिदान दी है। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन, जिला परिषद जोयेश बेसरा, प्रभुनाथ हंसदा, अब्दुल सलाम अंसारी, अब्दुल अजीज आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ी: Hamas ने Israel को निशाना बनाकर ‘बड़ा मिसाइल हमला’ किया

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.