नगर पालिका परिषद के दैनिक कर्मी एवं अनुबंध कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

Chatra News : एक के बाद एक धरना प्रदर्शन का दौर झारखंड में जारी।एक के बाद एक सभी विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज झारखंड सरकार तक पहुंचाने को लेकर आंदोलन के मूड में हैं।

जिससे सरकार को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभी दैनिक कर्मी एवं अनुबंध कर्मी अपनी मांग को ले कर हड़ताल पर बैठ गए। पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है।

इसमें चतरा नगर परिषद इकाई के कर्मचारी भी भागीदारी निभा रहे है। फेडरेशन के मुताबिक आज 23 अगस्त से राज्य के सभी निकाय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। फेडरेशन के नगर परिषद इकाई ने हड़ताल की लिखित सूचना नगर आयुक्त को दे दी है। हड़ताल कर्मियों ने बताया कि फेडरेशन की राज्य कमेटी के निर्णय के आलोक में नगर परिषद के कार्यालय एवं सफाई कार्य से जुड़े सभी स्तर के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़े: बोकारो से भारी संख्या में BJP कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना

इनके अलावा दैनिक वेतनभोगी एवं अनुबंध कर्मी भी हड़ताल पर है। इनकी मांगों में दैनिक व मानदेय कर्मियों की सेवा नियमित करने, निकाय कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा शत-प्रतिशत राशि का आवंटन, सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति का लाभ व अन्य भुगतान सरकार अपने कोष से करे, निकाय कर्मियों को उच्चतर पदों पर प्रोन्नति, आउटसोर्सिंग मजदूरों का मजदूरी भुगतान सरकार अपने स्तर से करे तथा सभी निकाय कर्मियों को बीमा लाभ दिया जाय आदि मांगें हैं।

कर्मी का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। आगे कहा कि कर्मी 10 12 व 15 वर्षो से कार्यरत हैं। साथ ही कहा हम सभी जब भी हड़ताल पर जाते हैं सरकार के नुमाइंदे आश्वासन दे कर भूल जाते हैं। सड़क पर झाड़ू लगाने के क्रम में यदि एक्सिडेंट हो जाता है तो हमारा घर परिवार वालों को कौन देखेगा।

2022 के हड़ताल में भी सरकार आश्वासन दे कर भूल गए। देखा जाए तो झारखंड सरकार जनता को लालीपोप दे कर आपने वादों पे पीठ दिखा रही है।

अनुज कुमार पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.