JMM News: CM Champai Soren, हेमंत सोरेन से मिलने रांची जेल पहुंचे

Ranchi: झारखंड के CM Champai Soren और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में मुलाकात की।

पार्टी की सूत्रों ने बताया कि हेमंत सोरेन की पत्नी और नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी इस बीच वह मौजूद थी। इस मुलाकात में लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही इस वर्ष के अंत में होने वाली झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। जेल में हुई इस मीटिंग पर भाजपा ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

JMM के नेताओं की हेमंत सोरेन के साथ यह पहली बैठक थी

लोकसभा चुनाव के पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की हेमंत सोरेन के साथ यह पहली बैठक थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आठ सिम जीती है जबकि सहयोगी आजू को एक सीट मिली है, वही झारखंड मुक्ति मोर्चा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। वही कल्पना सोरेन की बात करें तो वह गांडेय सीट पर विधानसभा उपचुनाव जीती है।

उन्होंने भाजपा के अपने प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों के अंतर से हराया है। झामुमो विधायक सरफराज अहमद के स्टीफन के पश्चात यह सीट खाली हुई थी।

JMM Meeting: भाजपा ने जेल में मीटिंग पर जताई आपत्ती

हेमंत सोरेन को परवर्तन निदेशालय ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पूर्व उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। चंपई सोरेन द्वारा जेल में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करने को लेकर झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह सरकार जेल सचिवालय से चलाई जा रही है ना कि मुख्यमंत्री सचिवालय से।

बता दे की इस मुलाकात में कल्पना सोरेन और चंपई सोरेन के अलावा सांसद जोबा मांझी और विजय हांसदा मौजूद थे।

यह भी पढ़े: चोरों की कोशिश हुई नाकाम, लोहे के पोल और तार की कर रहे थे चोरी

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.