CM Nitish Kumar ने पटना वासियों को एक बड़ी सौगात दी

बिहार के CM Nitish Kumar ने पटना वासियों को एक बड़ी सौगात दी है, जिससे शहर के लोग ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत पा सकेंगे।

नए लिंक रोड से अब जेपी गंगा पथ से अशोक राजपथ तक की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी

3 अक्टूबर, 2024 को नीतीश कुमार ने पटना के जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट संपर्कता और गाय घाट में अप रैम्प संपर्कता का उद्घाटन किया। इस नए लिंक रोड से अब जेपी गंगा पथ से अशोक राजपथ तक की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी। महेंद्रू, खजांची रोड, पीएमसीएच और पटना यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंचना अब सरल हो गया है। इसके साथ ही दीघा और पटना सिटी के लोग भी बिना जाम में फंसे सीधे अशोक राजपथ तक पहुंच सकेंगे।

इस नई सुविधा से पटना के नागरिकों का न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि उन्हें जाम से होने वाली समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इस उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण भी उपस्थित थे।

CM Nitish Kumar ने राजधानी के गर्दनीबाग क्षेत्र में बापू टावर का उद्घाटन किया

इसके एक दिन पहले, 2 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी के गर्दनीबाग क्षेत्र में बापू टावर का उद्घाटन किया था। इस टावर में एक विशेष गैलरी बनाई गई है, जिसमें महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह टावर नई पीढ़ी के लिए बापू के आदर्शों और उनके विचारों को जानने का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा।

यह भी पढ़े: Breaking News :खनन टास्क फोर्स की धनबाद में दबिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *