Bhojpur News: खबर बिहार के भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूहां चिमनी भट्ठा के पास भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टेंपू पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान मौके से राजापुर गांव निवासी शराब तस्कर चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस ने टेंपू की तलाशी के दौरान 556 पीस एटपीएम ट्रेटा पैक सहित करीब 100 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संजय कुमार और दरोगा परशुराम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि शराब की खेप बिक्री के उद्देश्य से एक इलाके से दूसरे इलाके में भेजी जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टेम्पो को जब्त कर लिया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
Also Read: Aurangabad सांसद खेल महोत्सव में पूर्व सांसद रैकेट उठाते हुए गिरे, वीडियो वायरल
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले बबुरा थाना पुलिस ने भगराड़ पुल के पास भारी मात्रा में शराब जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।





