Motihari News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवता को शर्मसार कर दिया। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर, वार्ड नंबर 44 में 24 वर्षीय युवक संटु कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी मां और उसके प्रेमी नितेश पासवान पर लगा है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक संटु कुमार की मां का पड़ोसी नितेश पासवान के साथ अवैध संबंध था। संटु लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। घटना वाले दिन संटु ने अपनी मां को नितेश की बाहों में देख लिया, जिसके बाद उसने नाराज़ होकर नितेश से हाथापाई की।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और संघर्ष हुआ। खुद के रिश्ते को छुपाने और संटु के विरोध से छुटकारा पाने के लिए नितेश पासवान ने संटु की मां के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
Also Read: Motihari के बरियारपुर में कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर की बेटे की हत्या, मानवता हुई शर्मसार
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संटु एक सीधे-साधे युवक था और उसने अपनी मां के गलत रिश्तों का विरोध किया, जिसकी उसे इतनी बड़ी सज़ा मिली।