Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Madhubani: लदनियां रेप और हत्या कांड में RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का दौरा, पीड़ित परिवार को मिला न्याय का भरोसा

On: July 19, 2025 11:08 AM
Follow Us:
हत्या कांड
---Advertisement---

Madhubani News: लदनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाही गांव में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में जहां जनाक्रोश जारी है, वहीं शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल पीड़ित परिवार से मिलने स्वयं बेलाही पहुंचे।

add

उनके साथ राजद के कई वरिष्ठ नेता, लदनियां प्रखंड के मधुबनी: लदनियां रेप और हत्या कांड में RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का दौरा, पीड़ित परिवार को मिला न्याय काकार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें हिम्मत व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपी बहुत जल्द गिरफ्त में होंगे और उन्हें कानून के तहत सबसे कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।”

उन्होंने तत्काल राहत के तौर पर ₹22,000 की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान की। साथ ही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए

Also Read: Madhubani: लदनियां रेप और हत्या कांड में RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का दौरा, पीड़ित परिवार को मिला न्याय का

इस दौरान मधुबनी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें त्वरित न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की त्वरित सुनवाई और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सज़ा दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment