Palamu News: खबर झारखंड से हैं जहां सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। पलामू जिले में रविवार सुबह हुई एक भीषण मुठभेड़ में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली और टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) सदस्य मुखदेव यादव (Mukhdev Yadav ) मारा गया है। पुलिस ने मौके से एक इंसास (INSAS) राइफल भी बरामद की है।
#पलामू पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता **
*पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली सबजोनल कमांडर मुखदेख यादव मारा गया जहां सर्च के दौरान इंसास राइफल, पिस्टल के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुआ।@JharkhandPolice @DC_Palamu @DIGPalamau pic.twitter.com/rRIJtmwJG9— Palamu Police (@policepalamau) September 14, 2025
संयुक्त अभियान और मुठभेड़ का विवरण
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे एंटी-नक्सल अभियान के दौरान कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और पलामू पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान, नक्सलियों के साथ उनकी भीषण मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में मुखदेव यादव मारा गया। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है, और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
नक्सली नेटवर्क पर बड़ी चोट
पुलिस ने मुखदेव यादव को एक कुख्यात नक्सली बताया है, जिस पर कई मामले दर्ज थे। वह शशिकांत ग्रुप का सदस्य था और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि मुखदेव यादव का मारा जाना नक्सली नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है और वे उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान और तेज करेंगे।