Mumbai News: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मच अवेटेड स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ आज (5 दिसंबर) वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच, रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक शानदार रिव्यू शेयर किया है, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

दीपिका ने कहा- खुद पर एहसान करो, फिल्म देखो फिल्म देखने के बाद दीपिका पादुकोण अपने जज्बात नहीं रोक पाईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा, “धुरंधर देख ली है और यह 3 घंटे 36 मिनट की फिल्म है, जिसका हर एक मिनट देखने लायक है। खुद पर एहसान करो और अभी थिएटर में जाओ!”
रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए दीपिका ने आगे लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, रणवीर सिंह।” इसके साथ ही उन्होंने एक ‘किस’ इमोजी के साथ पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने दमदार शुरुआत की है। सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 21.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। नाइट शोज के आंकड़े आने के बाद इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
क्या है फिल्म की कहानी? यह फिल्म भारत की सबसे लंबी थिएट्रिकल रिलीज (214 मिनट) में से एक है।
-
प्लॉट: कहानी इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) के मिशन पर आधारित है, जो पाकिस्तान में एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करना चाहते हैं।
-
रणवीर का रोल: रणवीर सिंह एक 20 वर्षीय पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जेल से निकालकर एक अंडरकवर एजेंट के रूप में कराची के अंडरवर्ल्ड में भेजा जाता है।
-
लोकेशन: फिल्म की शूटिंग थाईलैंड, मुंबई, पंजाब और लद्दाख में हुई है।





