Manipur में वोटिंग के दौरान हुई फायरिंग, एवं में तोड़फोड़

Imphal: उत्तर पूर्व के Manipur स्थित मोइरांग में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान बवाल हुआ। मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमन कॉपी में एक मतदान केंद्र के समीप गोलीबारी की घटना सामने आई।

कैसे बताया गया है कि गोलीबारी के पश्चात इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियां की आवाज सुन मतदाता भाग गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मतदाता भागते हुए नजर आ रहे हैं।

Manipur News: एक मतदान केंद्र में घुसपैठ का प्रयास

इंफाल पूर्व के खोंगमान मैं इससे पूर्व एक मतदान केंद्र में घुसपैठ की प्रयास की गई थी। सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद बदमाश पोलिंग बूथ में घुस आए थे और उन्होंने EVM को तोड़ दिया। यही नहीं उनके हमले में तीन लोग भी चोटिल हो गए।

EVM में तोड़फोड़

घटना के वक्त पुलिस अधिकारी और राजनीतिक दलों के एजेंट भी वहां मौजूद थे। हथियारबंद अराजक तत्व पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच उन्होंने EVM में तोड़फोड़ की।

पॉलिन बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पोलिंग बूथ पर हुई हिंसा की घटना के देखते हुए घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है, जबकि मणिपुर के दो लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को 6:00 बजे तक मतदान चलेगा।

यह भी पढ़े: आजसू कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी फिर से हुई जग जाहिर-Amba Prasad

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.