गुमला के मजदूरों को जागरूक कर रहा मजदूर संघ

Gumla News: गुमला जिला उपाध्यक्ष कृष्णा वर्मा के द्वारा भरनो प्रखंड के सुपा गांव में आज ग्रामीणों के बीच चलाया गया लेबर स्टेडंट अभियान। जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के महिला मजदूरों, युवा युवती मजदूर वर्ग को अपने हक अधिकार को लेने के लिए राज्य सरकार वा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे भिन्न-भिन्न लाभों की जानकारी दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से सरकारी दर पर मजदुरी भुगतान, सहित श्रम कार्ड बनवाने तथा उसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दिए गए।

इस मौके पर काफी संख्या में मजदूर वर्ग के महिलाएं, युवा, युवती, बुजुर्ग अपने हक अधिकार को सुन रहे थे तथा बाहर प्रदेशों में काम करने वाले मजदूरों को भी प्रवासी श्रमिक कार्ड बनवाने का अपील जिला उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा द्वारा किए गए हैं। आज हमारे जिले के युवा मजदूर वर्ग लगातार बाहर प्रदेशों में मजदुरी करने जाते हैं और काफी परेशानी उठाते हैं और काम करने के दौरान क‌ई मजदूरों की मौत भी हो रहा है जिस पर मुख्य रूप से चर्चा किया गया।

इस साल में अब तक गुमला जिले के लगभग 100 से अधिक मजदूरों की मौत बाहर प्रदेशों में संदेहास्पद स्थिति मौत होने की जानकारी मजदूर संघ CFTUI है जिनमें सबसे ज्यादा युवा मजदूर वर्ग शामिल हैं। वहीं मजदूर संघ CFTUI गुमला जिला उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है।

अगर बाहर प्रदेशों में काम करने वाले हर एक युवा युवती अपने रजिस्ट्रेशन ( प्रवासी श्रमिक कार्ड) बनवा लेंगे तो हम उन्हें हर संभव सहयोग करने में अधिक काम कर पाएंगे। इसलिए हर मजदूर वर्ग को अपने अपने रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए और उस कार्ड का लाभ लेना चाहिए।

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.