हवलदार चौहान हेंब्रम का हत्यारा सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

Hazaribagh News: हवलदार की हत्या कर फरार सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा हैं। दिल्ली से बुधवार की सुबह शाहिद की गिरफ्तारी हुई हैं। हत्या कांड को अंजाम देने के बाद सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया था।

जिसके बाद हजारीबाग एसपी अरविन्द कुमार सिंह ने एसआईटी और टेक्निकल टीम गठित की थी। जिसके मदद से झारखंड पुलिस ने सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया हैं। काफी मशक्कत करने के बाद शाहिद अंसारी पुलिस के हत्थे चढा। अब उसे दिल्ली से झारखंड लाने की तैयारी की जा रही हैं।

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शहिद अंसारी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा था। इस दौरान शाहिद अंसारी ने सोमवार (12 अगस्त 2024) को सुरक्षा में तैन्त हवलदार चौहान हंब्रम की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी। और वहां से फरार हो गया।

जिसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी, एसडीओ, डीएसपी समेत आला पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान फरार कैदी को पकड़ने के लिए एसआईटी और फॉरेंसिक टीम गठित की गयी थी। साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था। जिसके बाद आज सजाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी को झारखंड एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया हैं।

यह भी पढ़ेवार्ड पार्षद की हत्या के बाद परिजनों से मिले Tejashwi Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.