Hemant Soren जेल से निकले, चाचा की श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren जेल से बाहर निकले हैं। वह अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में मौजूद होने के लिए रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे हुए हैं।

अलग अंदाज में दिखे पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कुछ अलग अंदाज में दिखे। उनका नया लुक सामने आया, जो की काफी हद तक उनके पिता शिबू सोरेन की तरह है। हेमंत सोरेन ने यहां पहुंचकर अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया।

हेमंत सोरेन को देख उनकी मां रूपी सोरेन काफी भावुक हो गई। हाई कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में इस कार्यक्रम में शामिल होने की आज्ञा दे दी थी।

पूर्व सीएम Hemant Soren की गिरफ्तारी 31 जनवरी को हुई थी

श्राद्ध में शामिल होने के बाद पुनः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जाएंगे। हालांकि हेमंत सोरेन की तरफ से एक दिन की औपबंधिक जमानत की मांग की गई थी जिस पर हाई कोर्ट ने अनुमति प्रदान नहीं की।

हाई कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में शामिल होने की छूट प्रदान की और इस बीच मीडिया से दूर रहने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले Kanhaiya Kumar

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.