झारखंड में बढ़ता अपराध और भ्रष्टाचार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय ने सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Jharkhand भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय ने राज्य की वर्तमान सरकार पर अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में नक्सलवाद और कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण था, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

Jharkhand News: हजारीबाग की घटना पर जताई नाराजगी

डॉ. यदुनाथ पांडेय ने हजारीबाग में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, और प्रशासन कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।

यह भी पढ़े: रामनगर में 6 मार्च से श्री हनुमंत कथा, Dhirendra Shastri करेंगे प्रवचन

Jharkhand News:भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी योजनाओं में धांधली हो रही है, और अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को कड़े कदम उठाकर अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए

भाजपा की चेतावनी

डॉ. पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस भ्रष्ट और लचर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है, और क्या कानून-व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े: Bihar Politics: नीतीश सरकार मंत्रियों के जिलों के प्रभार में करेगी बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.