Jharkhand Congress ने 4 सीटों पर फाइनल किया उम्मीदवारों के नाम

Ranchi: इस समय Congress खेमे से जुड़े बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने झारखंड में अपने चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

सूत्रों के अनुसार रांची लोकसभा से बन्ना गुप्ता टिकट की रेस में आगे चल रहे हैं। वहीं छात्रा से के एन त्रिपाठी को टिकट मिलने की जानकारी मिल रही है।

Congress: अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा सीट से टिकट की रेस में आगे

इसके अलावा अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा सीट से टिकट की रेस में आगे चल रही है। वहीं दीपिका पांडे या प्रदीप यादव में से कोई एक नाम गोड्डा से हो सकता है। जानकारी के अनुसार दोपहर में इन नाम पर घोषणा संभव है। बता दे कांग्रेस ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जीपी पटेल को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी।

वही आज चतरा, गोड्डा, धनबाद और रांची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के अंदर इन चारों सीटों को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। अब इसे कुछ घंटे बाद पार्टी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े: झारखंड में भाजपा को मिला झटका, Girinath Singh ने छोड़ी पार्टी

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.