Jharkhand: रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव मजिस्ट्रेट और दरोगा समेत कई लोग घायल

Jharkhand के रांची और बोकारो में रामनवमी के दिन बवाल देखने को मिला। के पिंडरा चोरा थाना स्थित जाल में रामनवमी जुलूस के बीच बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया।

इसी बीच दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इस घटना में मजिस्ट्रेट अमित टोपनो और दरोगा राजकिशोर समेत अन्य लोग भी जख्मी हो गए। इस मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल स्थिति काबू में है। इतिहास के तौर पर इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया।

Jharkhand News: बोकारो में बवाल

दरअसल जल में रामनवमी जुलूस पर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने जुलूस को रोक दिया। इसके पश्चात पथराव होने लगा। इसी बीच उप्रावि तत्वों ने एक दो पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ सीडीपीओ पुलिस के साथ पहुंचे और माहौल को काबू में करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलाई गई। प्रशासन की मौजूदगी में बुद्धिजीवियों की मदद से दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया गया।

एसपी पूजा प्रकाश ने बताया कि कुछ सामाजिक तत्वों ने गतिरोध पैदा किया था पर अब स्थिति काबू में है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Jharkhand News: रांची के कर्बला चौक के पास भी हंगामा और मारपीट

रामनवमी शोभा यात्रा के बीच बुधवार को रांची के कर्बला चौक पर विवाद हो गया। दो पक्षों में मारपीट भी हुई। हालांकि पुलिस ने तुरंत माहौल शांत कर दिया। यह घटना रात के तकरीबन 8:00 बजे उसे वक्त हुई जब कर्बला चौक से शोभा यात्रा गुजर रही थी। लोग नारी लग रहे थे इसी बीच वहां मौजूद एक युवक ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इससे गुस्सा आए लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।

हालांकि पुलिस और आसपास में मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ से उसे युवक को हटाया। वही भीड़ में मौजूद लोगों को समझा बुझा कर में रोड के तरफ भेज दिया। फिलहाल इतिहास के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha में जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें: Sudesh Mahto

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.