2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद

Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। जहां एक तरफ बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपनी तैयारी में जुट गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस चुनावी शंखनाद करेगी और 4 अक्टूबर से तमाम विधानसभा क्षेत्र में कैंपेन की शुरुआत करेगी। आज प्रदेश कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मैनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की और पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि विगत 26 अगस्त से संवाद कार्यक्रम झारखंड के 24 जिला में चल रहा है। इस संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और साथ ही संगठन के संपूर्ण नेताओं ने अपनी बातें रखी। आने वाले 30 सितंबर को रांची में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन सभी जिला मुख्यालय में उनकी जयंती मनाई जाएगी, और बीजूपड़ा से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि चार से 7 अक्टूबर को कांग्रेस के सीट पर प्रचार किए जाएंगे। दूसरे चरण के तहत गठबंधन के सीटों पर अभियान शुरू किया जाएगा। झारखंड में भाजपा सरकार ने सिर्फ पूंजीपति के लिए काम किया। जम्मू कश्मीर और हरियाणा में कांग्रेस जीतने जा रही है इसके साथ महाराष्ट्र और झारखंड में भी हमारी सरकार बनेगी।

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की

वहीं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि 1 अक्टूबर को जमशेदपुर में मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की जाएगी। बैठक में लोगों से परामर्श लिये जाएंगे और उसके बाद विचार किया जाएगा। परामर्श के बाद सभी चीज दिल्ली में पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में घोषणा पत्र के संबंध में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर घोषणा पत्र पर विचार कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: नेतरहाट विद्यालय में बच्चों के साथ रैगिंग के नाम पर किया जा रहा मारपीट

Chirag Paswan Dhanbad: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan का धनबाद दौरा…सुनिए Chirag Paswan ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *