Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

FJCCI चुनाव परिणाम घोषित: आदित्य मल्होत्रा बने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नये अध्यक्ष

On: September 22, 2025 11:46 AM
Follow Us:
आदित्य मल्होत्रा बने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नये अध्यक्ष
---Advertisement---

Jharkhand News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। आदित्य मल्होत्रा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदों पर विजय हासिल की है, जबकि टीम तुलसी को 8 पदों पर संतोष करना पड़ा।

add

इस जीत के साथ आदित्य मल्होत्रा FJCCI के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा हुई, चैंबर भवन परिसर में उत्सव का माहौल छा गया। टीम आदित्य मल्होत्रा के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और जीत के नारे लगाए।

नई कार्यकारिणी 1 अक्टूबर से कार्यभार संभालेगी

FJCCI की नई कार्यकारिणी 1 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेगी। यह कार्यकारिणी आने वाले एक साल तक झारखंड के व्यापारिक हितों का प्रतिनिधित्व करेगी और नीतिगत मुद्दों पर सरकार से संवाद बनाएगी।

Also Read: शक्ति मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

व्यापार जगत के जानकारों का मानना है कि आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में चैंबर और भी सक्रिय और परिणामोन्मुख भूमिका निभाएगा। चुनाव में व्यापारियों की बढ़-चढ़कर भागीदारी और शांति पूर्ण मतदान प्रक्रिया ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास को और मजबूत किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment