Koderma News: झारखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण कोडरमा स्थित तिलैया डैम का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, स्थिति को देखते हुए डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) प्रबंधन ने बांध के 4 से 5 गेट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

डीवीसी से मिली जानकारी के अनुसार बांध का खतरे का जलस्तर 1218.06 फीट है और मौजूदा स्थिति को देखते हुए आसपास के जिलों – कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद के प्रशासन को अलर्ट भेज दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन और डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारी डैम स्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को डैम और नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
Also Read: पूर्णिया में पीएम मोदी की रैली में Nitish Kumar ने कहा- ‘अब एनडीए छोड़कर नहीं जाएंगे’
प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जाएगा। आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।





