Jamshedpur News: नेशनल हेराल्ड से जुड़े यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व को कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद कांग्रेस का केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जमशेदपुर में जिला कांग्रेस और जिला भाजपा आमने-सामने आ गईं।

कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने कार्यालय से करीब 200 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। नेशनल हेराल्ड
करीब एक घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सड़क पर जमे रहे, वहीं बैरिकेडिंग के उस पार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी झंडे और लाठी-डंडे लेकर विरोध में डटे रहे। मौके पर माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही।
दोनों ही दलों के जिला अध्यक्षों ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप लगाए। कांग्रेस ने ED की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया, जबकि भाजपा ने कानून को अपना काम करने देने की बात कही।





