Dhanbad News: धनबाद विधायक राज सिन्हा को वर्ष 2025 के लिए झारखंड विधानसभा का उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। यह सम्मान विधानसभा द्वारा प्रतिवर्ष सदन में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों पर प्रभावी पहल और विधायी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनप्रतिनिधि को दिया जाता है।

वही इस वर्ष राज सिन्हा को यह सम्मान मिलने से धनबाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्हें समर्थकों और क्षेत्रवासियों से लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। लोग इसे उनके कार्यकाल के दौरान विकास के मुद्दों की पुरज़ोर वकालत के लिए सम्मान के रूप में देख रहे हैं।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और यह उपलब्धि जनता के सहयोग और विश्वास से ही संभव हो पाई है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले धनबाद के तत्कालीन विधायक पीएन सिंह को यह सम्मान मिल चुका है।
Also Read: 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
राज सिन्हा ने बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया। बिहार चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज सिन्हा ने कहा कि जनता ने विकास के नाम पर एनडीए को भारी जनादेश दिया है। जनता ने विश्वास और विकास के आधार पर मोदी-नीतीश की जोड़ी को चुना है। हार स्वीकार करने के बजाय, विपक्ष ईवीएम और वोट चोरी के बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।





