Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro News: बेरमो के धरमपुर में हाथियों का कहर, मिस्त्री की मौत

On: June 26, 2025 12:40 PM
Follow Us:
बेरमो के धरमपुर में हाथियों का कहर, मिस्त्री की मौत
---Advertisement---

Bokaro News: बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास एक निर्माणाधीन क्रशर स्थल पर बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने हमला बोल दिया. हमले में पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के कुल्टी निवासी 49 वर्षीय मैकेनिक कलाम अंसारी की मौत हो गयी. हाथियों ने निर्माणाधीन कमरे को ध्वस्त कर मजदूरों में अफरा-तफरी मचा दी और चावल, अनाज व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया.

add

रात करीब 11 बजे 7-8 हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और आराम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया. मजदूर भागने लगे, लेकिन कलाम अंसारी भाग नहीं सके और कुचल गये. घटना की सूचना पाकर महुआटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंची।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट ने बताया कि पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. उन्होंने विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही.

ग्रामीणों की मांग : हाथी भगाओ दल सक्रिय हो

घटना से नाराज धरमपुर के ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाओ दल को सक्रिय करने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. मृतकों के परिजन धर्मपुर पहुंच गये हैं और इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read: मिथिलेश पाठक का भाजपा से इस्तीफा, अब जनसुराज के साथ करेंगे जनसेवा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment