Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

TB-free भारत अभियान के तहत चलाए गए 100 दिवसीय अभियान, ₹11.06 lakh की सहायता राशि एकत्रित

TB-free भारत अभियान के तहत चलाए गए 100 दिवसीय अभियान, ₹11.06 lakh की सहायता राशि एकत्रित
---Advertisement---

टीबी मुक्त (TB-free) भारत अभियान के तहत चलाए गए 100 दिवसीय विशेष अभियान के सफल समापन के उपरांत मंगलवार को टाउन हॉल, रामगढ़ में “निक्षय मित्र सम्मान सह पोषण पोटली वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।TB-free कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना, निक्षय मित्रों को सम्मानित करना तथा टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराना था। TB-free कार्यक्रम में विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, विधायक मांडू निर्मल महतो, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि रामगढ़ जिले में कुल 173 निक्षय मित्रों द्वारा लगभग 11 लाख 6 हज़ार रुपये की सहायता राशि एकत्रित की गई है। इस राशि से टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो सके। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटलियों का वितरण भी किया गया।.

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि टीबी केवल स्वास्थ्य विभाग की चुनौती नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र बनकर समाज के लोगों ने यह सिद्ध किया है कि जनसहभागिता के माध्यम से किसी भी बड़ी चुनौती का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, उद्योगों, संस्थानों एवं सक्षम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा सहयोग किसी मरीज के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने टीबी मरीजों से नियमित दवा लेने, चिकित्सकों के परामर्श का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की सामाजिक झिझक से बाहर निकलकर उपचार पूरा करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़े- नक्सल विरोधी (anti-Naxal) अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 180 जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment