Godda News: गोड्डा मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो अवैध गांजा (Illegal Ganja) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खटनाई चेकपोस्ट (Khatnai Checkpost) पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गोड्डा होते हुए पंजवारा (बिहार) की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रात्रि गश्ती दल को सक्रिय किया गया।
जांच के दौरान एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (Bajaj Pulsar 125cc) पुलिस टीम को देखकर वापस गोड्डा की ओर भागने लगी। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और गोखा पुल (Gokha Bridge) के पास डुमरिया में दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट पर रखे पीले प्लास्टिक बोरे से 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक रेडमी मोबाइल फोन, बाइक और गांजा जब्त किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:
-
श्यामलाल सोरेन (22 वर्ष), पिता – बैजल सोरेन, निवासी – महुवातांड़, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा
-
सुमन मांझी (40 वर्ष), पिता – चतुरी मांझी, निवासी – रुपियामा, थाना नगर, जिला गोड्डा
इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 190/2025, दिनांक 09.11.2025 के तहत धारा 20/27(A)/29 NDPS एक्ट, 1985 में मामला दर्ज किया गया है।
अन्य अभियुक्त — कांग्रेस मंडल और बच्चू तिवारी उर्फ बाबा — की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गोड्डा पुलिस ने कहा कि, “नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”





