Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन

On: November 5, 2025 10:18 AM
Follow Us:
धनबाद में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन
---Advertisement---

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर मंगलवार को झरिया स्थित कोयरीबांध गुरुद्वारे से बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारे तक भव्य नगर कीर्तन और शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा मार्ग “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा।

add

पंज प्यारे के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सड़क पर उमड़ पड़ीं। महिलाएं भक्तिभाव से सड़क पर चल रही थीं, जबकि पंज प्यारे तलवारें थामे आगे-आगे चल रहे थे।

रागी जत्थों की मधुर वाणी, सुसज्जित रथों पर गुरु नानक देव जी का भव्य दरबार और फूलों से सजी झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवाओं द्वारा निहंग शैली के करतब, तलवारबाजी और मानव पिरामिड ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Also Read: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, नदियों में उमड़े श्रद्धालु

बैंक मोड़ गुरुद्वारे में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ भव्य शोभायात्रा का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment