Dhanbad News: IIT (ISM) Dhanbad का वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट उत्सव “कॉन्सेटो 2025” आज शाम पेनमैन ऑडिटोरियम में बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाला यह फेस्ट 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें तकनीक, नवाचार और प्रबंधन से जुड़ी कई रोचक गतिविधियाँ होंगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में डीजीएमएस, धनबाद के निदेशक (मैकेनिकल) श्री पदार्थी बालकृष्ण ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि IIT (ISM) के विद्यार्थी अपने ज्ञान और तकनीकी क्षमताओं का उपयोग समाज और उद्योग की जरूरतों के अनुसार करें तथा नए विचारों के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें।
कार्यक्रम में प्रो. धीरज कुमार (डिप्टी डायरेक्टर, आईआईटी आईएसएम धनबाद), प्रो. एस.के. गुप्ता (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), प्रो. आलोक दास (डीन, इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप), डॉ. एल.ए. कुमारास्वामिधास (एसोसिएट डीन, हॉस्टल मैनेजमेंट एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर) और प्रो. हिमांशु भूषण मिश्रा (कन्वीनर, कॉन्सेट्टो 2025) मौजूद थे।
उत्सव के आयोजकों और शिक्षकों ने कहा कि कंसर्टो छात्रों के लिए अपनी रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक मंच है। तीन दिवसीय महोत्सव में तकनीकी प्रतियोगिताएं, प्रबंधन कार्यक्रम, कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां, विशेषज्ञ व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य छात्रों को नए विचारों और नवाचारों के लिए प्रेरित करना है।
Also Read: Bhojpur News: ससुराल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक उपस्थित थे और कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। कॉन्सेटो 2025 IIT (ISM) Dhanbad के नवाचार, कल्पनाशीलता और उत्कृष्टता के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है – ताकि छात्रों को सीमाओं से परे सोचने और प्रौद्योगिकी और प्रबंधन की दुनिया में नए रास्ते बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।





