Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लातेहार नगर पंचाय अध्यक्ष पद पर महेश सिंह विजयी, कांग्रेस-आप के सपोर्ट के बावजूद नहीं जीत पाईं बिलासी टोपनो

On: February 28, 2026 6:31 PM
Follow Us:
लातेहार नगर पंचाय अध्यक्ष पद पर महेश सिंह विजयी, कांग्रेस-आप के सपोर्ट के बावजूद नहीं जीत पाईं बिलासी टोपनो
---Advertisement---

लातेहार नगर पंचाय अध्यक्ष पद पर महेश सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।  कांग्रेस-आप के सपोर्ट के बावजूद नहीं जीत पाईं बिलासी टोपनो। मतगणना की शुरुआत से ही पिछड़ती रहीं बिलासी आखिरकार मुकाबला हार गईं। जानकार बिलासी टोपनो के हार के पीछे सहयोगी दलों की आपसी भितरघात बता रहे हैं। जानकार बिलासी की हार के पीछे पांच अहम बातों को मान रहें हैं जिम्मेदार-

add

1. गठबंधन में बिखराव
झामुमो, कांग्रेस और आप ने बिलासी तोपनो को समर्थन दिया, लेकिन राजद ने अलग प्रत्याशी उतार दिया। गठबंधन में तालमेल की कमी और वोटों के बंटवारे ने सीधा नुकसान पहुंचाया।

2. अल्पसंख्यक वोटों का विभाजन
अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में झामुमो को बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन राजद समर्थित उम्मीदवार मिलयानी कुजूर ने बेहतर प्रदर्शन किया। चर्चा है कि जितने वोटों से झामुमो प्रत्याशी हारीं, लगभग उतने ही वोट राजद उम्मीदवार को मिले।

3. राजद की नाराजगी
राजद नेताओं का आरोप है कि प्रत्याशी चयन में उनसे राय नहीं ली गई। पहले से चली आ रही नाराजगी चुनाव में खुलकर सामने आई और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग नहीं मिल सका।

4. ओबीसी समुदाय की नाराजगी
नगर पंचायत अध्यक्ष पद को ओबीसी के बजाय अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए जाने से ओबीसी समुदाय में असंतोष था। इसका असर मतदान पर पड़ा और इसका लाभ भाजपा को मिला।

5. जमीनी पकड़ कमजोर
चुनाव प्रचार में स्थानीय वोटरों से ज्यादा बाहरी समर्थक नजर आए। इससे शहरी मतदाताओं में दूरी बनी और अंततः झामुमो प्रत्याशी को नुकसान उठाना पड़ा।

कुल मिलाकर, आंतरिक कलह, वोटों का बंटवारा और सामाजिक समीकरण झामुमो समर्थित उम्मीदवार बिलासी टोपनो की हार की बड़ी वजह बने।

इसे भी पढ़े- अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया ईरान पर जबरदस्त हमला, दहल उठा मध्य पूर्व

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment