Maiya Samman Yojana: मैया सम्मान योजना से लाभान्वित हजारों परिवारों के लिए बड़ी अपडेट आई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर लाभार्थी तय समय में अपने खाते से आधार सीडिंग नहीं करवाते हैं तो उनकी योजना की अगली किस्त रोक दी जाएगी। राज्य स्तर पर इस योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को तीन दिन का विशेष समय दिया गया है, जिसके भीतर उन्हें यह कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

मैया सम्मान योजना: आधार सीडिंग क्या है और यह क्यों आवश्यक है?
आधार सीडिंग का अर्थ है लाभार्थी के बैंक खाते को उसके आधार नंबर से जोड़ना। पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी सहायता सही व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार का कहना है कि कई लाभार्थी अभी तक अपने बैंक खातों को आधार से लिंक नहीं करा पाए हैं, जिससे योजना के धन के वितरण में बाधा आ सकती है। इसी कारण यह चेतावनी जारी की गई है कि जिन लोगों ने अभी तक साइडिंग नहीं कराई है, वे निर्धारित समय सीमा के अंदर यह कार्य करा लें।
यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी
मैया सम्मान योजना: तीन दिन का विशेष अवसर, कहां और कैसे कराएं सीडिंग
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाभार्थी अपना आधार सीडिंग कार्य निकटतम बैंक शाखा, लोक सेवा केंद्र (सीएससी) या आधार नामांकन केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना होगा। कई जिलों में बैंक कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की सीडिंग प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें।
मैया सम्मान योजना: साइडिंग नहीं हुई तो क्या होगा?
यदि कोई लाभार्थी निर्धारित तीन दिन के भीतर आधार सीडिंग नहीं करवाता है तो उसके खाते में मइया सम्मान योजना की अगली किस्त हस्तांतरित नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभार्थी को बाद में योजना के लाभों को पुनः प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेजीकरण और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ सकता है, जिससे समय और कठिनाई दोनों बढ़ सकती है।
सरकार ने प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की अपील की
राज्य सरकार ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने खातों को आधार से जोड़ लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे। साथ ही, अधिकारियों को यह जानकारी प्रसारित करने और ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।





