Bokaro News: बोकारो के व्यस्ततम धुंधीबाग बाजार में 4 अक्टूबर 2025 की रात भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जली हुई दुकानों में गोदरेज, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग, फर्नीचर और घरेलू सामान की दुकानें शामिल थीं। दुकानदारों के अनुसार, लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। कई दुकानों में रजाई-गद्दे और लकड़ी के सामान थे, जिससे आग तेजी से फैली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की गाड़ियाँ भी इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सैकड़ों लोग आग बुझाने और सामान निकालने में जुट गए।
Also Read: Gumla में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया, छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
धुंधीबाग बाजार के पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे दुकान में काम कर रहे थे तभी अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते दुकानें जलने लगीं। दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो दर्जनों दुकानें और प्रभावित हो सकती थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।





