Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand News: गढ़वा में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार

On: October 9, 2025 5:38 PM
Follow Us:
Jharkhand News: गढ़वा में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार
---Advertisement---

Jharkhand News: खबर झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही एक युवती को अगवा कर चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

add

खबरों के मुताबिक, घटना गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता देर रात दुर्गा पूजा पंडाल देखकर घर लौट रही थी। रास्ते में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जबरन पास की एक नदी के किनारे ले गए।

आरोपियों ने वहां लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता को होश आने पर उसने अपनी सहेली को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार

वही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गहन जाँच जारी

इस घटना से गढ़वा में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग सदमे में हैं। पुलिस इस संवेदनशील मामले की गहन जाँच कर रही है और पुलिस दावा कर रही है कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Also Read: Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment