Tuesday, June 10, 2025
spot_img
HomeTV45 Newsअखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने किया अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन

अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने किया अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन

Dhanbad News : झरिया कोयलांचल में महाष्टमी जागरण जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा था। श्री राम जन्म महोत्सव की पूर्व संध्या पर अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने रात भर अपने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया।

झरिया कोयलांचल के विभिन्न अखाड़ों में बजरंगियों ने पूरी रात डंका बजाए। देर रात तक झरिया, सिंदरी, बलियापुर सहित कई अन्य इलाकों में चहल-पहल बनी रही। पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी और गश्ती की व्यवस्था की गई थी। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ओर शांति समिति सदस्यों ने भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अखाड़ा दलों और आयोजन समिति की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली की विशेष सजावट की गई थी। जानकार बताते हैं कि झरिया में अखाड़ा दलों का करीब आठ दशक पुराना और समृद्धशाली इतिहास रहा है।

एक समय झरिया शहर में महा रामनवमी पर्व पर 50 से ज्यादा अखाड़ा दल शोभा यात्रा लेकर भ्रमण करते थे। झरिया का श्रीरामचंद्र दल अखाड़ा तो 86 साल पुराना है। पूरा झरिया जय श्रीराम और महावीरी पताका से पटा रहता था।

Also Read : Maiya Samman Yojana को लेकर नया अपडेट, रांची की महिलाओं को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात

फिलहाल, इस साल झरिया में 25 लाइसेंसी अखाड़े हैं. श्री महाराणा प्रताप दल, श्री रामचन्द्र दल, संकट मोचन दल, नरसिंह दल, अर्जुन दल, वीर अभिमन्यु दल, श्री शक्ति दल, भीमसेन दल सहित झरिया के कई अखाड़े वर्षों से अपना योगदान दे रहे हैं।

रिपोर्टर सचिन सिंह झरिया धनबाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments