Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा!

On: October 12, 2025 2:08 PM
Follow Us:
Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा!
---Advertisement---

Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी का घेराव किया। मृतका मोनिका देवी गिदनी पंचायत के कोठिया गाँव की निवासी बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, महिला को कल प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

add

जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि डिलीवरी रात 9 बजे तक हो जाएगी, लेकिन बच्चे का जन्म करीब 12:30 बजे हुआ – जिसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार का आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। इसके अलावा, परिवार ने नर्सों और पैरामेडिक्स पर मरीजों से पैसे ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है।

Also Read: Bihar News: बाजार समिति बंद होने से व्यापारी परेशान, छठ पूजा में शहरवासियों को होगी परेशानी!

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment