Ranchi News: समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्रशस्ति ने आज रांची में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सार्थक कुमार एवं सह-संस्थापक शशांक उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालन की पूरी जिम्मेदारी तृप्त शंभव ओझा ने संभाला।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रख्यात एवं प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी मुक्तरथ जी विशेष रूप से उपस्थित थे. स्वामी जी ने समाज सेवा, युवा जागृति एवं नैतिक मूल्यों पर प्रेरक विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि “समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जब युवा सकारात्मक सोच और सेवा भाव से कार्य करेंगे तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने बखूबी संस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी और स्पष्ट उद्देश्यों के बारे में चर्चा किये। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोड़ पड़े व्यक्ति को ऊपर उठाने की होनी चाहिये। बड़ी संस्था बड़े स्तर पर कार्य करती है ये ठीक है ,पर छोटी-छोटी स्वयंसेवी संस्थायें भी छोटे स्तर पर भी बहुत बड़ा काम कर सकता है।
संस्था के संस्थापक श्री सार्थक कुमार ने बताया कि प्रसत्ति समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाजहित के प्रयास तभी सफल होंगे जब जनता और मीडिया का सहयोग साथ मिलेगा।
Also Read: धनबाद के शांति टावर स्थित पूजा भंडार में लगी आग, विधायक राज सिन्हा ने घटनास्थल का लिया जायजा
स्वयंसेवी संस्था के सह-संस्थापक शशांक ने कहा कि आने वाले समय में संस्था कई बड़े सामाजिक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। मीडिया कॉन्फ्रेंस में आलोक द्विबे समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने प्रसादी के इस प्रयास की सराहना की.