Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Garhwa News: गढ़वा जिले में रिश्वत मांगने पर महिला से मारपीट

On: June 14, 2025 7:38 PM
Follow Us:
गढ़वा जिले में रिश्वत मांगने पर महिला से मारपीट
---Advertisement---

Garhwa News: गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत में मनरेगा योजना के मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने से पूरे जिले में सनसनी फैल गयी है. विश्रामपुर पंचायत में पंचायत सचिव सुष्मिता कुमारी ने लाभुक खुशबू देवी से टीसीबी योजना के मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के लिए 5% कमीशन की मांग की, जिसके नहीं देने पर पंचायत सचिव ने लाभुक खुशबू देवी की पिटाई कर दी.

add

पीड़ित लाभार्थी ने रंका थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन लाभार्थी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गढ़वा रेफर कर दिया है.

इस संबंध में पंचायत सचिव सुष्मिता कुमारी के फोन नंबर पर 7:22 मिनट पर उनकी प्रतिक्रिया लेने को लेकर फोन किया गया लेकिन उनकी मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया। इस संबंध में गढ़वा जिले के रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव सुष्मिता कुमारी व लाभुक के बीच मारपीट हुई है. पंचायत सचिव के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Also Read: 28 घंटे बाद मिला Black Box, अब खुलेगा अहमदाबाद विमान हादसे का राज!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment