JMM News: दुमका में भाजपा की सीता सोरेन के खिलाफ नलिन सोरेन

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

झामुमो ने गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो और दुमका से नलिन सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। झामुमो के दोनों उम्मीदवार विधायक हैं। जबकि मथुरा प्रसाद महतो धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

JMM News: सीता सोरेन को चुनौती देंगे नलिन सोरेन

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता स्वयं को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा टिकट पर ही जामा विधानसभा क्षेत्र से तीन दफा चुनाव में जीत हासिल की है। परंतु पिछले कुछ दिनों पहले झामुमो की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों के साथ ही विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। झामुमो से त्यागपत्र देने के पश्चात सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गई। और भाजपा ने उन्हें दुमका सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। नलिन सोरेन को भी क्षेत्र में काफी प्रभावि माना जाता है और वे शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से लगातार छे दफा से चुनाव में जीत हासिल कर रहे हैं।

गिरिडीह में मथुरा प्रसाद महतो चंद्र प्रकाश चौधरी के सामने होंगे

गिरिडीह लोकसभा सीट झामुमो ने टुंडी के पार्टी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया है। गिरिडीह सीट से भाजपा इस दफा भी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बीजेपी ने यह सीट सहयोगी डाल आजू पार्टी के लिए छोड़ दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सहयोगी दल ने गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी को यहां से चुनाव में उतारा था और जीत हासिल की थी। इस दफा भी आज तूने चंद्र प्रकाश चौधरी को ही उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़े: झारखंड में भाजपा को मिला झटका, Girinath Singh ने छोड़ी पार्टी

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.