Kalpana Soren ने गिरिडीह में किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Giridih: JMM प्रत्याशी Kalpana Soren ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न गांव में ताबड़तोड़ रोड शो किया।

इस बीच उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। कल्पना ने भी सभा को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कल्पना सोरेन का काफिला जी जी रास्ते से गुजर ग्रामीण उनकी फोटो लेने को आतुर दिखे।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने Kalpana Soren का जोरदार स्वागत किया

इससे पूर्व जब कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंची तो झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोनवाद शिव मंदिर के समीप उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मुखिया चमेली देवी के नेतृत्व में कई महिलाएं उनसे मिली और अपनी समस्याएं साझा की। इस बीच सभी महिलाएं उनसे मिलकर बेहद खुश दिखाई और उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया। कल्पना सोरेन भी सभी से मिलकर बेहद खुश नजर आई।

ग्रामीणों का मिला जन समर्थन

इसके पश्चात कल्पना सोरेन का काफिला कर्णपुरा, महुआर, बेंगाबाद, छोटकी खरगडीहा, खुरचुट्टा, पारडीह, घुठिया, फिट कोरिया, बिशनपुर, चैपुवाडीह, कर्मजोरा, नैयाडीह, घावाटांड़, डाकबंगला, हरिलाडीह, गांव पहुंचा। उनके पीछे-पीछे बाइक और चार पहिया वाहन से झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता चल रहे थे। इस बीच उन्हें गांव वालों का अपार जन समर्थन मिला। कल्पना भी हर चौक चौराहा पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थी।

इस बीच उनके समर्थक और कार्यकर्ता उनका नाम और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का नाम का जयकारा लगाते हुए दिखाई दिए।

इस रोड शो में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नानूराम किसकु , कांग्रेस माले और राजद कार्यकर्ता अपने-अपने पार्टी के बैनर चले आगे बढ़ रहे थे।

यह भी पढ़े: झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं, और मजबूत होंगे हेमंत: Kalpana Soren

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.