लोकतंत्र बचाओ रैली में Kalpana Soren ने कहा देश से तानाशाही खत्म होगी

New Delhi: Kalpana Soren: रविवार को दिल्ली में रामलीला मैदान पर आयोजित विपक्षी इंडिया गोट की लोकतंत्र बचाओ रैली में झामुमो की नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपनी बात रखी।

50% महिला आबादी, 9% आदिवासियों की आवाज हूं: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने कहा मैं हिंदुस्तान की 50% महिला आबादी और 9% आदिवासी समुदाय की आवाज बनकर आपके सामने खड़ी हूं… आज इस ऐतिहासिक मैदान में यह सभा इस बात की गवास दे रही है कि आप सभी इस तानाशाही के विरुद्ध देश के हर हिस्से से आए हैं।”

कल्पना सोरेन ने कहा कि जनता चुप नहीं बैठेंगी। वह लोकतंत्र को बचाने के लिए भ्रष्टाचार और तानाशाह के प्र शासन को सत्ता से हटा देगी। इस रामलीला मैदान की भीड़ इस बात को साबित करती है की जनता इस्तीफा पूरी तैयारी के साथ बैठी है।

संघर्ष और कुर्बानियों से भरी है आदिवासियों की कहानी: Kalpana Soren

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की कहानी कुर्बानियां और संघर्षों से भरी है। अपने महापुरुषों और वीरांगनाओं पर गर्व है। हमारा आदिवासी इतिहास शताब्दियों के प्रतिशोध, संघर्ष की आग से तपकर परिपक्व हुआ , खुन से लिखा हुआ इतिहास है, जिस पर हम सभी आदिवासियों को गर्व है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि देश में संविधान से मिली सभी गारंटीया खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी गारंटी दे रहे हैं, परंतु संविधान की गारंटी खत्म हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संवैधानिक मूल्यों को खत्म किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि बेरोजगारी बढ़ रही है, समाज में नफरत का जहर बोया जा रहा है, महंगाई बढ़ रही है। जनता सबसे बड़ी है। कोई नहीं तो बड़ा नहीं होता है। कोई कितना भी बड़ा हो जाए, भारत की 140 करोड़ जनता से बड़ा नहीं हो सकता है।”

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी बात रखी

इससे पूर्व दिल्ली कैसी है अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी बात रखी। सुनीता केजरीवाल ने कहा “यह भारतीय जनता पार्टी वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। क्या आप लोग चाहते हैं कि वह इस्तीफा दे? आपका केजरीवाल शेर है, उन्हें यह ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे।”

यह भी पढ़े: राहुल गाँधी को Pappu Yadav ने बताया संत

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.