सरकारी अस्पताल में सुरक्षित नहीं है महिला मरीज

कोडरमा के सरकारी अस्पताल में सुरक्षित नहीं है महिला मरीज। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सदर अस्पताल में 21 जून को फर्जी डाक्टर बन महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला अभी शांत भी नहीं हआ था, कि कोडरमा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में बेहोश पड़ी महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ करते कंप्यूटर आपरेटर पकड़ा गया है।

करमा की एक महिला बच्चेदानी का आपरेशन करने प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी। मंगलवार दोपहर में उसका सफल आपरेशन भी चिकित्सकों के द्वारा किया। महिला अस्पताल के बेड पर बेहोश पड़ी थी। इतने में शाम के वक्त स्वास्थ्य केंद्र का कंप्यूटर आपरेटर चंदन महिला का बुखार जांच करने थर्मामीटर लेकर पहुंचा और उस क्रम में महिला के साथ छेड़खानी की।

यह भी पढ़े:  ‘Kalki 2898 AD’ ने मंडे को कमाए 600 करोड़, हिंदी में भी की जमकर कमाई

इधर, महिला का पति भनक लगते ही छेड़छाड़ की पूरी वारदात अपने मोबाइल में सबुत के तौर पर कैद कर ली और उसके बाद कंप्यूटर आपरेटर से पूछताछ की तो आपरेटर महिला के पति पर भी भड़क उठा। इतने में जब महिला के पति ने छेड़छाड़ का वीडियो मोबाइल में कैद कर लेने की बात कही तो आपरेटर चंदन महिला के पति का मोबाइल लेकर भाग गया। भागने के क्रम में बारिश के कारण वह गिर पड़ा, जिसके बाद महिला के पति ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कंप्यूटर आपरेटर चंदन को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन काे पकड़कर थाने ले आई और वीडियो के आधार पर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया है और जांच के लिए कमिटी गठित की है। सिविल सर्जन ने घटना को निंदनीय बताया है।

कोडरमा से कुंतलेश पांडेय

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.