Mukesh Sahani की आरजेडी से डील फाइनल?

Patna: तकरीबन एक दशक से बिहार की राजनीति में सक्रिय Mukesh Sahani सहनी एक दफा फिर से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

चर्चा गर्म है कि साहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर अपनी किस्मत आजमाने का सौभाग्य मिलेगा।

मुकेश साहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह कहते हैं। और वह बिहार में निषाद जाति के लिए आरक्षण की जंग लड़ रहे हैं। मुकेश लगातार निषादों को केंद्र में रखकर बिहार में अपनी पार्टी को पहचान दिलाने के लिए प्रयास करते रहते हैं। परंतु अंतिम वक्त में उन्हें उनके सहयोगी झटका दिए जाते हैं।

2018 से Mukesh Sahani राजनीति में सक्रिय

यूं तो सनी 2018 से सक्रिय राजनीति में है, परंतु इतने वर्षों में एक बार राज्य सरकार में मंत्री बनने का शिवा उन्हें राजनीति में कोई खास सफलता नहीं मिली है।

एक दफा फिर से वह लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ने की पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। आरजेडी से तीन सीटों की मांग की है।

86 गलियारों में ऐसी अटकलें और चर्चाएं हैं कि उनकी मांग मान ली गई है। सनी की पार्टी को तीन सीटों पर चुनाव लड़ना अब तक तय नहीं है।

संभावना है कि शुक्रवार तक यह भी फाइनल हो जाएगा और लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव खुद ऐलान करेंगे कि मुकेश साहनी की पार्टी बिहार में किन लोकसभा सीटों पर अपनी प्रत्याशी उतारेगी। एक सीट पर मुकेश साहनी खुद चुनाव लड़ सकते हैं।

Mukesh Sahani को दूसरा मौका

लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमानी का साहनी का दूसरा मौका होगा। इससे पूर्व 2019 के लोकसभा चुनाव में सैनी ने महागठबंधन में रहते हुए तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

सनी को मां गठबंधन ने मधुबनी, मुजफ्फरपुर और खगड़िया सीट दी थी। परंतु मुकेश सैनी की पार्टी का परफॉर्मेंस इन सीटों पर कुछ खास नहीं रहा था।

खगड़िया सीट से सनी खुद चुनाव लड़ा था, परंतु लोजपा के महबूब अली कैसर से डेढ़ लाख वोट से पराजित हो गए थे।

विकासशील इंसान पार्टी के मधुबनी और मुजफ्फरपुर सीट के दोनों उम्मीदवारों को भी हर का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़े: राहुल गाँधी को Pappu Yadav ने बताया संत

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.