Nitish Kumar, लालू यादव के बेटे बेटियों के लिए क्या बोल गए?

Patna: बिहार के CM Nitish Kumar ने शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव पर निजी हमला बोला। नीतीश कुमार ने लाल के बेटे बेटियों को लेकर तंज़ कासा।

सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा, बेटिए हो रही थी, बेटवा नहीं हो रहा था तो और ज्यादा पैदा कर दिए, सबको कितना बढ़ाया, यह कोई मतलब है?

हम लोग का तो पूरा बिहार एक परिवार है

सीएम ने आगे कहा कि हम लोग को देखिए, हम लोग इतने दिनों से हैं। प्रश्न किया है कि हम लोग अपने परिवार का विकास करते हैं? हम लोग का तो पूरा बिहार एक परिवार है। इसीलिए ऐसे लोगों के प्रति ध्यान रखिए। यह कोई काम नहीं करने वाले हैं। दरअसल नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्वी चंपारण लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए केसरिया पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन लोग पर भ्रष्टाचार को लेकर कितना मामला चल रहा है यह पूरा देश समेत बिहार की जनता जानती है। इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद हम लोगों पर कोई आप नहीं लगा।
नीतीश कुमार ने बिहारी टन में कहा, ई-कांग्रासिया सब क्या बोलेगा, जातीय गणना तो हम लोग कराए हैं।

Nitish Kumar ने मीडिया पर भी तंज कसा

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के गांव में स्वयं सहायता समूह बना, महिलाओं का उत्थान किया गया। अब तो शहरों में भी स्वयं सहायता समूह बनाने का आदेश दिया गया है। नीतीश कुमार ने मीडिया पर भी तंज कसा। कहां अपोजिशन वाले को तो न्यूज़ चलते ही है थोड़ा हम लोग पर भी ध्यान दीजिए। बता दे कि इसके पूर्व भी नीतीश कुमार ने कई दफा या कहा है कि लालू यादव ने 9 बच्चा पैदा किया है। इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या?

यह भी पढ़े: 3 तस्कर AK-47 के साथ गिरफ्तार, Muzaffarpur में असेंबल कर बेचते थे

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.