Jharkhand में इन लोकसभा सीटों के लिए कल से होगा नामांकन शुरू

Ranchi: Jharkhand में अब संथाल परगना में भी राजनीतिक घमासान का जोर पड़ेगा। झारखंड में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तीन सीटों राजमहल, दुमका और गुदा में 7 में को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

इसी के साथ इन सीटों पर कल से नामांकन शुरू हो जाएगा। संथाल परगना की इन तीन सीटें शेड्यूल ट्राइब के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर नामांकन की आखिरी तिथि 14 में निर्धारित है। अगले दिन 15 में को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 में तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इन अंतिम चरण की सीटों पर 1 जून को वोटिंग होने हैं।

Jharkhand News: पिछले बार इन तीनों सीटों पर 70% हुआ था मतदान

संथाल परगना के इन तीनों लोकसभा सीटों पर जमकर वोटिंग होती है। 2019 के चुनाव में इन तीन सीटों पर राज्य औसत से अधिक वोट पड़े थे। तीनों सीटों पर लगभग 70% या इससे अधिक वोटिंग हुआ था।
पिछले चुनाव में तीन सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट दिया था।

सबसे चर्चित सीट दुमका

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दम का सबसे चर्चित सीट है, जहां शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। वही उनके सामने लगातार सात दफा विधानसभा चुनाव की जीत का रिकॉर्ड बना चुके झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलिन सोरेन है।

इस लोकसभा सीट से शिबू सोरेन खुद चुनाव लड़ते रहे हैं। परंतु ज्यादा उम्र होने और शारीरिक समस्याओं के वजह से इस दफा वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

Jharkhand News: राजमहल और गोड्डा से यह प्रत्याशी होंगे आमने-सामने

उनके परिवार के अन्य कोई सदस्य भी इस दफा इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसी चरण में गुड्डा सीट भी जहां इस दफा भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे चौका लगाने के लिए खूब प्रयास कर रहे हैं।

उनके विरुद्ध कांग्रेस के वर्तमान विधायक प्रदीप यादव है। राजमहल भी विजय हसदा इस बार हैट्रिक लगाने के कोशिश में लगे हैं। उनके विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पूर्व विधायक ताला मरांडी को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले Kanhaiya Kumar

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.