11 को नहीं अब 14 मई को PM Modi आएंगे झारखंड

Koderma: लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) एक दफा फिर से झारखंड दौरे पर आएंगे। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी कार्यक्रम में तब्दीली किए गए हैं।

PM Modi अब 14 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे

जिसके अनुसार प्रधानमंत्री अब 14 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बिरनी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 1:00 कोडरमा लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिए बिरनी प्रखंड में आयोजित चुनावी जनसभा में जनता से रूबरू होंगे।

PM Modi 14 मई को झारखंड के कोडरमा लोकसभा के बिरनी प्रखंड पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री के दोबारा से झारखंड आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री का झारखंड आने का कार्यक्रम 12 मई को तय किया गया था। जिसमें बदलाव करते हुए बाद में 11 मई तय की गई थी। परंतु प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन के कार्यक्रम को लेकर अब एक दफा फिर से बदलाव किए गए हैं। यानी अब प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को झारखंड के कोडरमा लोकसभा के बिरनी प्रखंड पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े: 3 तस्कर एक-47 के साथ गिरफ्तार, Muzaffarpur में असेंबल कर बेचते थे

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.