Jharkhand News: बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को झारखंड के देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह उनका बाबा धाम में पहला दर्शन है और वह खुद को बेहद धन्य महसूस कर रही हैं।

कंगना ने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि उन्हें बार-बार यहां आने का सौभाग्य मिले और देश-दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
झारखंड दौरे के दौरान उन्होंने नए साल को लेकर भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि नया साल आने वाला है, भले ही यह सनातन धर्म का नववर्ष न हो, लेकिन फिर भी वह कामना करती हैं कि आने वाला साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए। उन्होंने सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
Also Read: इंस्टाग्राम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली धमकी





