Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जदयू ने निकाली साइकिल रैली, मतदाता जागरूकता अभियान को दी नई रफ्तार

On: July 8, 2025 8:25 AM
Follow Us:
साइकिल रैली
---Advertisement---

Patna News– आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

add

अभियान की थीम थी – “योग्य मतदाता हटे नहीं, फर्जी मतदाता जुड़े नहीं”, जिसके माध्यम से पार्टी ने लोगों से मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान में भाग लेने की अपील की है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा,

“हर नागरिक का वोट देना लोकतंत्र की ताकत है। हम चाहते हैं कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न हो और फर्जी नामों को हटाकर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो।”

इस साइकिल रैली के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को चुनाव आयोग के पुनः निरीक्षण अभियान में भाग लेने और अपने नाम, पते, उम्र व अन्य जानकारी को सही कराने के लिए प्रेरित किया।

Also Read: Ranchi में ACB की बड़ी कार्रवाई, ओम साईं डिस्टीलरीज के निदेशक गिरफ्तार

यह रैली पटना के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़री और लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश लेकर निकली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment