Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधानसभा स्तरीय बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए श्रम मंत्री

On: April 12, 2025 1:09 PM
Follow Us:
बीजेपी कार्यकर्ता
---Advertisement---

Bhojpur News : जगदीशपुर विधानसभा स्तरीय बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन (टाउन हॉल) में सम्पन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र साह ने की तथा संचालन मनजी चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री संतोष सिंह उपस्थित थे।

add

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गायन तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता मणि सिंह राठौर ने मंत्री को तलवार भेंट की।मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है जिसके बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है कार्यकर्ताओं के ही बल पर भारतीय जनता पार्टी आज देश के 70% राज्यों में सरकार बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अव्हान किया कि 2025 की विधानसभा चुनाव में एनडीए की 225 सीट पर चुनाव जिताने का संकल्प लें ।

सभी वक्ताओं ने बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि को तलवार एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Also Read : धनबाद डीसी ऑफिस के सामने दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने फल विक्रेता को कुचला

प्रमुख लोगों में मंत्री संतोष सिंह जिलाध्यक्ष दुर्गा राज मिथिलेश कुशवाहा सुषुमलता कुशवाहा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र साह मंडल अध्यक्ष संतोष केशरी हितेंद्र सिंह चंदभुषण ठाकुर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार विवेक कुशवाहा ज्योती कुशवाहा प्रहलाद राय संध्या सिंह अरुण सिंह संजय केशरी अर्जुन प्रसाद नागेन्द्र केशरी अशोक चौधरी विनय मिश्रा कृपा शंकर पांडे रमेश सिंह विनित राज सिंह शियाराम चौधरी रंजित कुमार चंचल रवि कुमार सिन्हा रामकृष्ण प्रसाद पुनम कुशवाहा अमर चौबे रंजन सिंह चंदन सिंह कुमार गौतम मनी सिंह राठौड़ दिपक सिंह गणेश स्वर्णकार, इत्यादि लोग मौजूद रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment