Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

New Delhi: पीएम मोदी ने बिहार को दी 19 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, जानें किन शहरों में बनेंगे

On: October 1, 2025 8:37 PM
Follow Us:
पीएम मोदी ने बिहार को दी 19 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, जानें किन शहरों में बनेंगे
---Advertisement---

New Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (पीएम मोदी) ने राज्य को एक बड़ी शैक्षिक सौगात दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KVS) खोलने को मंज़ूरी दे दी है, जिनमें से 19 अकेले बिहार में होंगे। इन विद्यालयों की स्थापना के लिए लगभग ₹5,862 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

add

PM Modi News: किन जिलों में नये केन्द्रीय विद्यालय खोले जायेंगे?

बिहार के 16 ज़िलों के विभिन्न क्षेत्रों में ये 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएँगे। ये विद्यालय लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा प्रदान करेंगे। जिन ज़िलों में केंद्रीय विद्यालयों को मंज़ूरी दी गई है, उनमें शामिल हैं:

जिला स्थान (यदि उल्लेखित है)
पटना वालमी और दीघा
गया बोधगया
मुजफ्फरपुर बेला इंडस्ट्रियल एरिया
मुंगेर
दरभंगा नंबर 3
मधुबनी झंझारपुर
भागलपुर टाउन
सीतामढ़ी एसएसबी 20वीं बटालियन, पकटोला
कटिहार आईटीबीपी
कैमूर
शेखपुरा शेखोपुरसराय, जमौरा और कटनीकोल
मधेपुरा
अरवल
पूर्णिया
भोजपुर आरा
नालंदा

केंद्र सरकार की शैक्षिक पहल

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने बोधगया में केंद्रीय विद्यालय खुलने पर खुशी जताई और इसे पीएम मोदी का आशीर्वाद बताया। यह पहली बार है कि इन नए केन्द्रीय विद्यालयों को 3 वर्ष की बाल वाटिका (आधारभूत चरण/पूर्व-प्राथमिक) की मंजूरी दी गई है। इन स्कूलों के खुलने से न केवल केंद्रीय कर्मचारियों और अर्धसैनिक बलों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि राज्य में शिक्षा को नई दिशा भी मिलेगी।

यह भी पढ़े: दुर्गा पूजा के हर्षोल्लास के बीच झारखंड के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment